STORYMIRROR

Shahwaiz Khan

Abstract Romance Others

4  

Shahwaiz Khan

Abstract Romance Others

मेरा प्यार शालीमार

मेरा प्यार शालीमार

1 min
435

उसे बस एक कहानी कहूँ सिर्फ ये काफ़ी नहीं

मैं उसके बिना अधूरा हूँ

ये मेरी सोच के दायरे है

और वो हर दायरे से आगे कहीं

एक अलग दुनिया में बसती है

वो पायल कँगना चूड़ियों में नहीं रहती

वो अपनी आवाज़ में ही खनक रखती है

वो पाबन्द नहीं है वक़्त की

वक्त को पाबन्द रखती है

मैं उसके इल्म की इन्तहा नहीं जानता

वो जुगराफ़िया, फ़लसफ़ा, साइंस, रियाज़ी सब जानती है

रखती है कुछ भी कर गुज़रने के सब इरादे

वो सिर्फ चेहरे ही नहीं पढ़ सकती

वो आँखों में लिखी इबारत भी जानती है

वो साथ हो

कोई बात हो

उसका नज़रिया अलग होता है

जैसे फूलों के बीच फूल कमल होता है

फूल का खुशबू से जो नाता है

मेरा उसका ऐसा रिश्ता है

मैं अगर धूप समझ लूँ ख़ुद को

उसे तुम बरगद की छाँव समझ लेना

मैं सुर हूँ अगर

उसे तुम ताल समझ लेना

वो दूसरे के दुख को भी अपना समझती है

और खुशियों को बाँटकर ख़ुश होती है

जो मिलता है उसको और उससे बाते कर लेता है

बार बार मिलने की उस पे हसरत हावी रहती है

वो मेरी हथेलियों में बने चाँद से ज़्यादा सुन्दर है

वो सबसे अलग सबसे जुदा है

जहाँ तलक में उसको जान सका हूँ

वो मेरे मिज़ाज का ही अक्स है

ये गुरूर होना मुझे लाज़िमी है

वो मेरी है और मेरे लिए ही बनी है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract