मेरा पहला प्रेम पत्र
मेरा पहला प्रेम पत्र
मेरा पहला प्रेम पत्र
जीवन के पहले एहसास को
अपनी पहली अनुभूति को
उस पहली आकृति को
जिन्हें देखकर कुछ महसूस हुआ था
तमाम शिकवे
ढेरों जज़्बात
अनगिनत शिकायतें
और छोटी सी एक बात
मगर शब्द नहीं सूझ रहें थें
या शब्दकोष में मुकम्मल
शब्द ही नहीं थें
इसलिए लिखा था
सिर्फ एक बड़ा सा
प्रश्नवाचक चिन्ह ?
याद होगा उन्हें भी
बड़ा अनोखा
अद्वितीय था
मेरा वह पहला प्रेम पत्र
15 पैसे में मिलने वाला
आसमानी रंग का अन्तर्देशीय पत्र।

