STORYMIRROR

Sarita Kumar

Inspirational

3  

Sarita Kumar

Inspirational

#नो ड्यूज

#नो ड्यूज

1 min
156

अगर टूट जाए जब मेरी सांसों की लड़ी 

छूट जाए जो कभी आत्मा से शरीर 

ग़म न करना , ना ही कोई शोक मनाना 

आखिर सभी को तो है एक दिन जाना

निभा दिया है बखूबी मैंने अपना किरदार 

पा लिया है मैंने सभी से 

खूब प्यार दुलार मान और सम्मान 

बाकी नहीं रहा किसी के पास मेरा कोई लेन-देन या हिसाब-किताब 

सभी ने दिया है सब कुछ मुझे बेहद , बेइंतहा और बेहिसाब 

लिख दिया है मैंने सभी दस्तावेजों पर नो ड्यूज .. नो ड्यूज ... नो ड्यूज 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational