STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Children Stories

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Children Stories

मेरा पहला जन्मदिन

मेरा पहला जन्मदिन

1 min
322

छ : अप्रैल 2005 की शाम घर आईं थी मेरे सखियां 

लेकर केक और कुछ तोहफे 

मम्मी ने बनाईं थी खीर और पूडिया

मैं खूब मुस्कराई थी 


संग मुसकाई थीं मेरी सहेलियां 

पहली बार मेरा जन्मदिन मनाया गया था 

बडी़ खास हूं मैं बताया गया था 

मां को कहाँ पता था 


बेटियों का भी जन्मदिन मनता है 

उनके गांव में तो केवल 

बेटों के जन्मदिन मनाये जाते थे 

घर सजाये जाते थे 


मैं मायूस होकर रह जाती थी 

किसी को ना बताती थी 

मैं अब खुश थी बाबा

 हमें शहर जो लाये थे 


मेरी सहेलियां जो बनीं थीं 

जिनके जन्मदिन मनाये जाते थे 

उनके भाई की तरह ही 

मैं बहुत बहुत खुश थी 


15 साल की उम्र में मनाया गया 

मेरा भी जन्मदिन 

उस दिन के बाद मैं हर साल 

 जी भर मुस्कराती 


नाचती - गाती 

सहेलियों को बुलाती 

मां हर साल मेरा जन्मदिन जो मनाती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract