STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Action Fantasy Inspirational

3  

Dr. Chanchal Chauhan

Action Fantasy Inspirational

मेरा जीवन सर्वहितार्थ

मेरा जीवन सर्वहितार्थ

1 min
220

जिंदगी में कुछ ऐसा काम कर जाए

यह जीवन किसी के काम आ जाए

जीते जी यह जीवन सर्वहित व सेवार्थ में हो जाये

और मरने के बाद भी यह जीवन 

किसी की आशा की रौशनी बन जाये

यदि ऐसा सच हो जाये तो

कुछ ऐसा इंतजाम कर जाए

जाने के बाद भी हमारी आँखें

किसी के सुनहरे सपने संजो ले आए

किसी और के सीने में ही सही

यह दिल धड़कता ही रहे

और किसी की धड़कन बन जाए

इस काया का हर अंग

किसी की मुस्कान बन जाए

किसी को भी सही 

यह खुशियों का खज़ाना मिल जाए

किसी की बुझती रोशनी का दीया बन जाए

अंगदान कर जीवन सफल बना जाए

अंगदान कर जीवन सार्थक बना जाए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action