STORYMIRROR

Sunil Gupta teacher

Action Inspirational Others

4  

Sunil Gupta teacher

Action Inspirational Others

महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप

1 min
355

सुनो सुना दूं आज मैं तुमको,

  महाराणा की कहानी।

  सूखी रोटी खाई घास की,

  नहीं झुका हिंदुस्तानी।


 दर-दर की वो ठोकर खाया,

  खाक जाए जंगल छानी।

  रोटी की तुम बात ही छोड़ो,

  नहीं मिला पीने पानी।


 मुगल वीरों को धूल चटाई,

  चिंता उनके पेशानी।

  काबू नहीं वीर वो आया,

  बादशाह था हैरानी।


 चौड़ी छाती भाला भारी,

  चेतक उसका अभिमानी।

  छक्के छुड़ाए दुश्मन के वो,

  कोई नहीं उसका सानी।


 मातृभूमि का मान बढ़ाया,

  बड़ा वीर स्वाभिमानी।

  शत-शत नमन करूं मैं उनको,

  कौन जगत न उन जानी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action