STORYMIRROR

Phool Singh

Action Inspirational

4  

Phool Singh

Action Inspirational

हमारा हिन्दुस्तान

हमारा हिन्दुस्तान

1 min
431


एक धर्म और एक ही नारा

सबसे सुंदर सबसे प्यारा 

हर धर्म के यहाँ निवासी 

सबसे प्यारा देश हमारा।।


हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई 

संग रहते सब मिलकर भाई 

अपनी-अपनी जीवनचर्या 

धर्म निरपेक्ष है देश हमारा।।


ऊंच-नीच का जिक्र नहीं 

उत्सव होता एक हमारा 

होली, दीवाली सब लोग मनाते 

ईद फ़ितर भी बड़ा हमारा।।


लोहड़ी पर नाचते गाते  

सिखों का है त्यौहार न्यारा 

क्रिसमस दिन पर चर्च में जाते  

केक कटता जहाँ सुंदर प्यारा।।


शत्रुओं को हम गले लगाते 

अमन चैन है नारा हमारा

देश की रक्षा की खातिर

नागरिक रहता तैयार हमारा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action