Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Phool Singh

Inspirational Others

4  

Phool Singh

Inspirational Others

वर्तमान में सबसे लोकप्रिय नेता

वर्तमान में सबसे लोकप्रिय नेता

7 mins
10



नए भारत के निर्माण की खातिर, सुशासन का संकल्प लाए मोदी 

भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा, ये सोचकर आए मोदी 

देश कल्याण की भावना हृदय रखते, निरंतर काम में व्यस्त है मोदी

हर-हर मोदी घर-घर मोदी, जीत जोर-शोर से आए मोदी||


मोदी अगेन की मुहिम चलाकर, विपक्ष की नींद उड़ाए मोदी 

पूर्ण बहुमत और सम्पूर्ण विकास पर, सपना बड़ा संजोए मोदी 

गठबंधन सारे फीके पड़ गये, ऐसा नाम बनाए मोदी

आत्मनिर्भर अब बनेगा भारत, सोच विकसित देश की लाए मोदी||


जीत का डंका बजा देश में, विपक्ष में खौफ बनाए मोदी

विकास कार्यो की सूची बनाकर, उन्हें पूर्ण मूर्त रूप देने आए मोदी

अधूरे रह गये जो कार्य, अब पूरे करने आए मोदी

कई योजना अब देश चला, प्रगति की राह में बढ़ रहे मोदी||


नोटबंदी को देश में लाकर, जमाखोरी-कालाबाजारी को चोट पहुंचाए मोदी

कालेधन का पर्दाफ़ाश कर, अपनी मंशा दिखलाए मोदी

भ्रष्टाचारी अब बच न पाएँ, बड़े शख्त नियम बनाए मोदी

मोदी है तो मुमकिन होगा, ये विश्वास दिलों में जगाए मोदी||


स्वच्छ अभियान की नींव को रख, शौचालय खूब बनवाए मोदी 

कूड़ा-कर्कट सब बाहर निकलवाकर, दफ़्तर-निकाय को साफ कराए मोदी 

साफ गली और सभी चौराहे, इस अभियान में उन्हें चमकाए मोदी

स्वच्छ अभियान जो देश बढ़ा तो, अपने जादू व्यक्तित्व का बिखराए मोदी||


प्लास्टिक मुक्त भारत की मुहिम चलाकर, जागरूक जनता को कर रहे है मोदी

कितनी बड़ी ये समस्या देश में, जन-जन को ये बतलाए मोदी

पशुधन संरक्षण पर योजना चला देश में, नियंत्रण राष्ट्रीय पशु रोग लगवाए मोदी

नए आविष्कार की योजना बनवाते, अन्वेषण खूब बढ़ाए मोदी||


सर्जिकल स्ट्राइक कराकर, घुसपैठ पर रोक लगाए मोदी 

आतंकवाद पर जो चोट दी गहरी, शत्रु में भय बनाए मोदी 

विवाद डोकलाम,पैगोंग और गलवान घाटी के, कूटनीति से दूर कराए मोदी 

गीदड़ भभकियो से अब न डरने वाले, शत्रुओं को आँख दिखाए मोदी||


एक टैक्स सिस्टम को लागू कर, विभिन्न टैक्स से पिंड छुड़ाए मोदी 

माल और सेवा अधिनियम पारित कर, सुशासन टैक्स में लाए मोदी 

वैश्विक-आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर, अप्रत्यक्ष जीएसटी लाए मोदी

देश की खातिर जीना उनको, देश हित की सोचते मोदी||


संशोधन कर यूएपीए कानून में, आतंकवाद पर लगाम लगाए मोदी

नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 बनाकर, संसद में पास कराए मोदी

निर्णयों से अपने अभिभूत कर, सारे विश्व में छाए मोदी

वन रैंक वन पेंशन स्कीम, कोशिश लाने की देश में कर रहे मोदी||


रेल बजट का विलय कराया, आम बजट में उसे मिलवाए मोदी 

वंदे भारत अन्य रेल चलाकर, नई गति रेल उसे दे रहे मोदी 

पीएम गति शक्ति को उड़ान देकर, भिन्न रेल कॉरीडोर भी बनवाए मोदी 

बचत समय-अर्थ की ध्यान में रखकर, देश में मेट्रो, नैनो रेल भी लाए मोदी||


उज्ज्वला योजना देश में लाकर, नया परिवर्तन एक लाए मोदी  

मुक्त दिलाते गैस सिलेन्डर, नारी धुएँ से मुक्त कराए मोदी

गंभीरता समझते उनके हाल की, नारी का रुतबा बढ़ाए मोदी 

विकास कार्यों में भागीदारी है वो भी, जन जीवन को ये समझाए मोदी|| 


जल शक्ति मंत्रालय बनाकर, जल संरक्षण पर कार्य कर रहे है मोदी

प्यासा रहे न कोई देश में, कुछ कठोर कदम उठाए मोदी

कई पुल-सड़क निर्माण योजना लाकर, नगर, गाँव-शहर में बदलाव एक लाए मोदी

असामाजिक तत्वों पर लगाम है कसते, उनको सबक सिखाए मोदी||


किसानों की आय को दुगुनी करने, 14 सूत्री रोड़मैप तैयार कर आए मोदी

उचित मूल्य मिले अब फसल को, किसान हित मे योजना लाए मोदी

खुदरा व्यापारियों के लिए, छोटे लोन की सुविधा दिलाए मोदी 

एक पेंशन नीति ला रहे है मोदी, बड़े परिवर्तन की ओर अब बढ़ रहे मोदी||

   

आयुष्मान भारत की योजना, स्वास्थ्य पर ध्यान दिलाए मोदी 

योग-ध्यान और व्यायाम की जरूरत, हर नागरिक को समझाए मोदी 

आयुष्मान एक कार्ड बनवाकर, सुविधा सस्ते इलाज़ की लाए मोदी 

बॉडी फिट तो इंडिया हिट हो, ऐसा नारा देश में लाए मोदी||


तीन तलाक बिल पास कराकर, देश में लागू कराए मोदी

मुस्लिम महिलाओं को जो अधिकार दिला सके, ऐसा कानून अब लाए मोदी

संविधान के दायरे में उसको लाकर, समान कानून बनाए मोदी

हक़ की लड़ाई अब लड़ सकेगी, मुक्ति तलाक के श्राप दिलाए मोदी||


रणबीर पेनल कोड अब हटा, समान संविधान कश्मीर में लाए मोदी

दोहरी नागरिकता की जगह वहाँ अब, एकल नागरिकता को लाए मोदी

केंद्र शासित प्रदेश बनाकर संसद में बहुमत से पास कराए मोदी 

कश्मीर को संघ मे मिलाएँ मोदी, शत्रु की नीद उड़ाए मोदी||


आँख दिखाने के जो हिम्मत करते, उनको सबक सिखाए मोदी||

विकास की डोर को पकड़ कर, नामुमकिन को मुमकिन करते जाए मोदी

सेंट्रल विस्टा की योजना बनाकर, जीर्णौद्धार पुरानी इमारतों का कर रहे मोदी

अद्भुत कार्य कर देश में, भारत का गौरव बढ़ाए मोदी||


सोच सके न बड़े-बड़े जिसको, ऐसे निर्णयों की सरकार है मोदी

चंद्रयान-२ को भेज चाँद पर, देश का मान बढ़ाए मोदी

एल-1 पॉइंट पर आदित्य पहुँचाकर, असंभव कार्य कर गए मोदी 

अन्तरिक्ष में अपना तिरंगा लहराकर, सारे विश्व में छाए मोदी||


साफ़ नियत, सही विकास संग, सही नीतियाँ देश में लाए मोदी 

धर्म दर्शन को देश में लाकर, भारतीय संस्कृति को बढ़ाए मोदी 

कांग्रेस की सत्ता से तंग आकर, जनता को विश्वास में लाए मोदी 

जनता ने कमल का बटन दबाया, देश में कमल का फूल खिलाए मोदी||


रैपिड ट्रेन भी लाएँ मोदी, परिवहन को गति नई दे रहे मोदी  

बिजली-पानी की दिक्कत न हो, ऐसी नीतियाँ देश में ला रहे मोदी 

दुकान-मॉल संग बाजार व्यवस्था, नए सीरे गढ़ रहे मोदी 

सबका विकास और विश्वास हो, नए कृषि कानून भी लाए मोदी||


गरीब देशवासियों को घर दिलाकर, दिलों में उनके बस गए मोदी 

सुकन्या समृद्धि योजना लाकर, बेटियों का मान बढ़ाए मोदी 

जीरो बैलेन्स का खाता खुलवाकर, हर गरीब को बैंक तक लाए मोदी 

मुक्त अनाज उपलब्ध कराएँ, ऐसी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना लाए मोदी||


अग्निवीर को सेना में लाकर, सैनिक जीवन शैली सिखलाए मोदी 

श्रम-कर्म की महत्व बता युवाओं को, विश्व कल्याण का मार्ग दिखाए मोदी 

भारतीय संस्कृति के मान-सम्मान को, देश-विदेश मान बढ़ाए मोदी

हर हर मोदी घर घर मोदी, अचंभित सबको कर गएँ मोदी||


भारतीय संस्कृति को और बढ़ाना, योग सनातन धर्म को बढ़ाए मोदी 

संतुलित और स्वस्थ जीवन हो, ये सोच देश में लाए मोदी 

कठिन प्रयासो का अनमोल रत्न जो, उस योग को दुनियाँ में फैलाए मोदी

हर स्थिति को सामना करते, कभी बिल्कुल न घबराए मोदी||

  

जी-20 का आयोजन कर, पूरे विश्व में छाए मोदी 

केवल ताजमहल नहीं देश में अपने, सम्मुख भिन्न संस्कृति को लाए मोदी 

कोणार्क मंदिर को प्रकाश में लाएँ, विश्वनाथ मंदिर को प्रमुख बताए मोदी     

मार्ग बने समृद्धि और विकास का, भारतीय धरोहर की पहचान कराए मोदी||


पाँच ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखकर, विश्व में धाक जमाए मोदी

आर्थिक महाशक्ति बनाने देश को, उचित दिशा में बढ़ रहे है मोदी

सर्वोच्च सम्मान कई देश के पाकर, बुलंद देश झण्डा कर रहे मोदी  

विश्व नेता बन उभरे मोदी, देश का मान बढ़ाए मोदी||


बीमा-पेंशन की योजना लाकर, नींव सुनहरें भविष्य रख रहे मोदी 

डिजिटल इंडिया को पुरजोर चलाकर, कैशलेस भारत बनाए मोदी 

स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे योजना से, समस्या जल प्रदूषण की कम रहे मोदी  

नई प्रगति की राह दिखाते, विकसित देश के आधार को रख रहे मोदी||


कम कीमत और कम बजट में, सुविधाओ को सारी दिला रहे मोदी 

अग्रसर है सम्पूर्ण विकास की राह पर, रोज नए कानून अब ला रहे मोदी  

बाग-बगीचे और जल व्यवस्था, अस्पताल भी निर्माण करवाए मोदी 

नई शिक्षा नीति को देश में लाकर, बौद्धिक स्तर बढ़ाएँ मोदी||


आत्मशुद्धि और आत्मज्ञान का, पुरजोर इस पर देते मोदी 

मानसिक व शारीरिक का रखो ध्यान हमेशा, अपने हर संदेश में दे जाते मोदी

युद्ध में विश्वास न करता भारत, शांति, संप्रभुता की छवि बनाए मोदी   

मूलमंत्र जो जन कल्याण का, वसुधैव कुटुंबकम देश में लाए मोदी||


काल्पनिक कथा जिसे विपक्ष था कहता, उन्हें परोक्ष रूप में लाए मोदी

देश की आत्मा देश की भावना, श्री राम को घर में लाए मोदी

राममय हो गया जग ये सारा, सभी के भावना को हृदय जगाए मोदी 

राजनीति हो रही थी जिस मंदिर पर, अवध में उस रामलला का मंदिर बनवाए मोदी||


स्किल पर हो ज़ोर हमेशा, ये निर्देश देश को दे रहे मोदी 

गरीबी को देश है मिटाना, कठोर कदम भी उठाए मोदी

नामों-निशान न भेदभाव का, समानता की राह अपनाए मोदी

चहुंमुखी हो विकास देश का, निरंतर प्रयासरत है इसमें मोदी||


महान नेता बहुत हुए देश में, पर नए युग के सरताज है मोदी 

नेहरू, इंदिरा, लाल-पटेल-सा शख्त व्यक्तित्व, अद्भुत कर्मठता की सरकार है मोदी

कोरोना महाकाल बन जब तांडव रचाया, सुने जनता की करुण पुकार थे मोदी

बड़ी सूझबूझ से उसे हराया, तब बनी देश की ढ़ाल थे मोदी||   


आश्चर्यो की भरमार है मोदी, कर्मठता की पहचान है मोदी

मोदी है तो मुमकिन है, ये देश में विश्वास जगाए मोदी 

कर्मठता के रथ पर विराजमान हो, विकास पथ पर बढ़ रहे है मोदी

विकसित भारत का लक्ष्य लेकर, नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे मोदी||

  

सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास का, नारा फिर से लाए मोदी 

कल्पना लगता था जो पहले, उसे मूर्त रूप में लाए मोदी

कितनी अड़चने चाहे मार्ग में आएँ, पूर्ण कर्मठता से आगे बढ़ रहे मोदी  

बीते वर्षो में हो न सका जो, वो असंभव कार्य कर रहे मोदी||


समानता, संप्रभुता होती क्या है, ये कर्म से अपने बतलाए मोदी

धर्म-जात-पात को आज बिसराकर, देश एक सूत्र में गढ़ रहे मोदी

असरदार हो सारी योजनाऐं, इस बात को खूब समझते मोदी

संशोधित करते अमल में लाते, हर बात के लिए तैयार है मोदी||


धूम मची है जिसके नाम की, उस नए भारत की सरकार है मोदी 

खामियां होंगी उनमें भी कुछ, सहर्ष स्वीकार इसे करते मोदी

देव नही इंसान है वो भी, माफी के हकदार है मोदी।।

एकता, अखंडता को सुदृढ़ करते, बने नए युग के अब सृष्टा मोदी।।


भारत रत्न भीम-अटल, मदन-लाल-कपूरी दिलाकर, परिणाम अच्छे कर्म का बतलाए मोदी

भुला दो दिया जिनको हमने, उन्हे ढूंढ-ढूंढ ला रहे मोदी

पद, मान-सम्मान दिला उन्हे अब, प्रोत्साहित लोगो को कर रहे मोदी

मौका माँगते गुहार लगाते, जनता फिर से लाए मोदी।।


फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली, प्रत्यक्ष लोकतंत्र को अभी अपनाएं मोदी 

वैध होता अधिक मत वाला प्रत्याशी, अपने जहन में बिठाए मोदी 

एक राष्ट्र एक चुनाव को लाकर, स्वतन्त्रता-निष्पक्षता संग खजाने का अतिरिक्त बोझ हटाए मोदी 

कोई बड़ी मंशा दिल में बसा, राम राज्य देश में ला रहे मोदी।।


अंत्योदय अन्न योजना लागू करके, भुखमरी देश से मिटा रहे मोदी

हाल गरीबों के सुधरे जिससे, ऐसी पीएम गरीब कल्याण योजना लाए मोदी

पीएम मत्स्य संपदा योजना के द्वारा, बढ़ावा मत्स्य उद्योग को दिलाए मोदी

मुक्त बिजली मिलेगी सबको, इसके खातिर पीएम सूर्योदय योजना चलाएं मोदी।।


ई-नाम की योजना गाँव में ला, सभी मंडियों को उससे जोड़ते मोदी 

उचित दाम में बेच फसल को, लाभान्वित किसान को कराएं मोदी 

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' से, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में फायेदा दिलाए मोदी 

परिवर्तन मंत्र को जो परिभाषित करती, ऐसी योजनाएं लाए मोदी।।

    

गरीब युवा,महिला और किसान नई जाति बना, जातिमूक्त भारत को कर रह मोदी 

गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफॉमेंस को परिभाषित कर, सकारात्मक बदलाव एक लाए मोदी

पक्षपात, जाति-वर्ण व्यवस्था से मुक्ति दिला, क़दम सही विकास की दिशा में बढ़ाएं मोदी

दूर-दूर तक जो सोच न सकता, उस कार्य को मूर्त रूप में लाए मोदी।।


रख कार्बन उत्सर्जन न नेट जीरो लक्ष्य, एनजीएच योजना पर ध्यान लगाएं मोदी 

ब्लू ऊर्जा संग समुद्री ऊर्जा को भी, उपयोग में लाने की सोचे मोदी

रिसर्च इनोवेशन पर ध्यान लगा, सुविधा इंटरेस्ट फ्री लोन की दिलाएं मोदी 

उत्साह उमंग संग आगे बढ़ेगा, युवाओं में जज़्बा जगाए मोदी||


धूम मची है जिसके नाम की, उस नए भारत की सरकार है मोदी 

खामियां होंगी उनमें भी कुछ, सहर्ष स्वीकार इसे करते मोदी

देव नही इंसान है वो भी, माफी के हकदार है मोदी।।

एकता, अखंडता को सुदृढ़ करते, बने नए युग के अब सृष्टा मोदी।।


सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास में, सबका प्रयास जोड़ भागीदार जनता को बनाएं मोदी

सबके प्रयास से ही देश बढ़ेगा, नई उमंग नए जोश को सबमें जगाएं मोदी 

विकसित बनाने अपने देश को, जी-तोड़ मेहनत कर रहे मोदी

देश की आन बान शान, आज पूरे देश का अभिमान है मोदी।।

हर-हर मोदी, घर-घर मोदी कर्मठता की सरकार है मोदी


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational