STORYMIRROR

Jyotshna Rani Sahoo

Action Inspirational

4  

Jyotshna Rani Sahoo

Action Inspirational

मेरा देश आजाद है

मेरा देश आजाद है

1 min
240

कितने दिन आजादी के बाद भी

खुद की देश को गुलामी की जंजीरों में

जबर्दस्त जकड़ा जाएगा

कितने दिन उसे लांछन के

चादर ओढ़ने को मजबुर किया जाएगा ?


अगर हम आजाद नहीं

तो यह जश्न मनाया क्यूं जा रहा ?

अगर हम आजाद नहीं

तो बंद करो ये नारा बाजी

बात तो यह है देश आजाद है


कब से,सालों से

और मैं कहूंगी

आजादी से पहले भी आजाद था

हमारा देश कभी गुलामी कर ही नहीं सकता

या उसे गुलाम बनाने की

किसी का जिगर नहीं है।


हम तो गुलाम है दिमाग से

शायद कभी आजाद हो ही नहीं सकते

हम तो मना लेते हैं जश्न साल में एक बार

पर एक एक पल गुलामी करते है

क्यूं की हमें गुलाम होना पसंद है

पर मेरा देश आजाद था और आजाद है।


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍

Similar hindi poem from Action