STORYMIRROR

Priyanka Singh

Tragedy Inspirational

3  

Priyanka Singh

Tragedy Inspirational

मेहनती बच्चा

मेहनती बच्चा

1 min
896

छोटे छोटे हाथों की ये कैसी मजबूरी है

खेल खिलौने छोड़ कर, करते ये मज़दूरी है


सर पर जिम्मेदारी है, सबकी भूख मिटानी है

नंगे पाँव दौड़ कर, कुछ तो ख़ुशियाँ लानी है


माँ बापू का साथ है, मन मे जगी ये आस है

कुछ तो पैसे जुड़ जायेंगे, खेल खिलौने मिल जायेंगे


माना कि मैं बच्चा हूँ, पर कुछ भी कर सकता हूँ

कागज़ कलम जो मिल जाये, नई सोच लिख सकता हूँ


मेहनत मेरी रंग लायेगी, खाली खोली भर जायेगी

बस सही दिशा का अभाव है, पूरी करनी हर आस है


मुझे सच करने हर ख्वाब है, अपनी मेहनत पर विश्वास है

हाँ, पूरा विश्वास है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy