STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

3  

S Ram Verma

Romance

मैं वचन देता हूँ तुम्हें !

मैं वचन देता हूँ तुम्हें !

1 min
400

गर तुम करो वादा मुझसे 

मुझ सा ही प्रेम करने का

मैं वचन देता हूँ तुम्हें इस 

धूप और छाया की आंख 

मिचौनी को एक दूजे में 

घोलने की ! 


गर तुम करो वादा मुझसे 

मेरी तन्हाई को आबाद 

करने की तो मैं वचन देता हूँ  

तुम्हें तुम्हारे घर के आंगन में 

साथ साथ खेलेंगे ख्वाहिश 

और ख्वाब !


गर तुम करो वादा मुझसे 

मेरा दिल कभी ना दुखाने 

का तो मैं वचन देता हूँ तुम्हे 

वो जहाँ देने की जहां दर्द

और हंसी एक दूजे पर मरते हो !


गर तुम करो वादा मुझसे 

मेरा प्रेम अमर कर देने का 

मैं वचन देता हूँ तुम्हे ले चलूँगा 

तुम्हें तुम्हारा हाथ थाम कर 

वंहा जंहा अपने और पराये 

एक साथ मिलकर एक दूजे 

का त्यौहार मनाते हो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance