STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Abstract

5.0  

Tanha Shayar Hu Yash

Abstract

मैं समय हूँ

मैं समय हूँ

1 min
16.3K


मैं समय हूँ

मैं गुजरा वक़्त भी हूँ.....

मैं आने वाला समय भी

मैं आज भी हूँ ...

और जिसमे बह रहे हो तुम

हूँ उसकी सतह भी,

मैं समय हूँ

मैं हूँ तुम्हारा दर्पन ...

रक्त सा बहता कण कण भी,

मैं निर्जीव भी हूँ ...

मैं ही हूँ तुम्हारा जीव भी...

और हूँ एक अवशेष भी

मैं समय हूँ

मैं हूँ तुम्हारे कदम भी ..

और आवाज मैं संदेश भी,

मैं पाप भी हूँ ...

मैं हूँ तुम्हारा सत्य भी ..

और झूठ का फैला देश भी,

मैं समय हूँ ... 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract