STORYMIRROR

क़लम-ए-अम्वाज kunu

Romance Fantasy

4  

क़लम-ए-अम्वाज kunu

Romance Fantasy

मैं राग हूँ तू गीत कोई रच

मैं राग हूँ तू गीत कोई रच

1 min
245

मैं गुमान हूं तू अभिमान बन 

मैं राग हूं तू गीत कोई रच

मिले काफ़िले तो याद रहे हम 

इन जटिल राहों पे कहानी कोई बुन

ना टूटे हम ऐसी मिसाल कायम कर

मैं शब्द हूं तू आवाज़ एक अनोखी बन

वो तेज सूर्य की भी चूमे पांव हमारे ऐसी आग बन

वायु खुद रास्ता दे ऐसी हुंकार बन 

ना भय की बात हो ना दफन याद की कल्पना

मैं लहर हूं तू सुनामी बन 

आगाज़ से कंपकंपा दे हर फिजा 

एक ऐसी सर्द रात बन 

उठ ना सके कोहरा भयानकता की 

चीड़ अंधकार का सीना

एक नया सवेरा बन 

मैं ताज हूं तू सम्मान बन 

मैं अंत हूं तू आरंभ बन 

प्रेम की ज्योत जला 

सृष्टि बन 

मैं आसमां हूं तू चांद बन 

मैं कामिल हूं तू आधार बन ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance