STORYMIRROR

Rajdip dineshbhai

Romance Classics Children

4  

Rajdip dineshbhai

Romance Classics Children

मैं एक खाली किताब

मैं एक खाली किताब

1 min
256

मैं एक खाली किताब बनूँगा 

तुम उसकी एक कलम बन जाना 

फिर हम मिलकर एक कहानी बनाएंगे 


मैं एक बिना ख्वाब की नींद बनूँगा 

तुम उसे पूरी करने वाला ख्वाब बन जाना 

फिर हम मिलकर एक रात बनाएंगे 


मैं एक बिना टिकट का मुसाफिर बनूँगा 

तुम टिकट का भाड़ा बन जाना 

फिर हम मिलकर एक लंबा सफर बनाएंगे


मैं एक कली बनूँगा 

फिर तुम बादमें एक खुशबूदार फूल बन जाना 

फिर हम मिलकर उस बाग को महकायेंगे


मैं एक बिना पर का परिंदा बनूँगा 

फिर तुम उसके पर बन जाना 

फिर हम उड़कर आसमान को छुकर आयेंगे 


मैं एक तुम बनूँगा 

और तुम मैं बन जाना 

फिर मिलकर एक हम बनाएंगे 

मैं एक खाली किताब...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance