STORYMIRROR

मधु प्रधान मधुर

Tragedy

4  

मधु प्रधान मधुर

Tragedy

मैं चुप हूँ कवी मधु प्रधान मधुर

मैं चुप हूँ कवी मधु प्रधान मधुर

1 min
150

मैं चुप हूं

   क्योंकि मैं एक लड़की हूं

   मैं चुप हूं

   क्योंकि दायरे में

   मर्यादाओं के जकड़ी हूं


   मैं चुप हूं

   क्योंकि नियम धर्म 

   रीति रिवाज आकर हैं

   मुझ से लिपटे


    मैं चुप हूं

    क्योंकि मुझे बोलना है मना

    पहरे अनेक हैं लगे हुए


    मैं चुप हूं

    क्योंकि चाहता समाज है

    चुप रह कर ही

    मर जाऊं मैं


    मैं चुप हूं

    क्योंकि घर का मैं

    सुंदर एक खिलौना हूं

    कर्तव्य बोध का 

    पुतला हूं निर्जीव 

   मैं चुप हूं। बस मैं चुप हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy