STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Comedy

3  

Pawanesh Thakurathi

Comedy

मारो ! मारो ! छक्का मारो !

मारो ! मारो ! छक्का मारो !

1 min
496

घोटाले का मैच, बड़े मजे से खेलो

फिल्ड में उतरी, टीमों को झेलो

ईमानदारी को आज, तुम पक्का मारो

खुद को बताओ सचिन, और छक्का मारो। 


रूपयों के रन, बटोरते रहो

पिच में लगातार, दौड़ते रहो

अंपायर दे आउट तो, उसे धक्का मारो

खुद को बताओ सचिन, और छक्का मारो। 


रनों से खुद को, तगड़ा बना लो

देश को अपने, लूला-लंगड़ा बना लो

गरीब मांगें तो, झोली में उनके इक सिक्का मारो

खुद को बताओ सचिन, और छक्का मारो। 


मारो ! मारो ! छक्का मारो !

ले रिश्वत, दे रिश्वत

खुद के मुंह में मुक्का मारो

मारो ! मारो ! छक्का मारो ! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy