Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

lalita Pandey

Inspirational

4  

lalita Pandey

Inspirational

माँ

माँ

1 min
210


मेरी जुबां का पहला स्वर है माँ

मेरी लिखावट का पहला अक्षर है माँ

लड़खड़ाते कदमों की गिरने की आवाज है माँ

विश्वास की अनुभूति है माँ

पहली रसोई में जले पराठे की मुस्कान है माँ

स्वयं को परखने का दर्पण है माँ

हमारी हर समस्या का समाधान है माँ

मंत्रो में ओउम है माँ

हमारी गलतियों का निराकरण करने वाली

गंगा सी पावन है माँ

हर घर की छटपटाती नजरों की

आक्सीजन है माँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational