STORYMIRROR

lalita Pandey

Inspirational

4  

lalita Pandey

Inspirational

आओ गणतंत्र दिवस मनाएंगे

आओ गणतंत्र दिवस मनाएंगे

1 min
318

आओ गणतंत्र दिवस मनाएंगे 

स्वर्णिम भारत का मान बढ़ाएंगे

नैतिकता का मार्ग अपनाकर

वीर शहीदों का यश गान हम गायेंगे।


नेता गणतंत्र का महत्व समझाएंगे 

श्रद्धांजलि वीरों को चढ़ाएंगे

दुल्हन सी सजा भारत माता को

संविधान का जयघोष बजाएंगे।


आओ गणतंत्र दिवस मनाएंगे 

स्वर्णिम भारत का मान बढ़ाएंगे।


विश्व पटल पर ध्वज हम फहरायेंगे

माँ भारती का नाम हम चमकाएंगे

देश प्रेम बसे जहाँ हृदय में

राह वही अपनाएंगे।


राष्ट्र उन्नति में सब हाथ बढ़ाएंगे

भष्टाचार को दूर भगाएंगे

सदाचार का इत्र लेकर

राम राज्य सा महकायेंगे।


आओ गणतंत्र दिवस मनाएंगे 

स्वर्णिम भारत का मान बढ़ाएंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational