STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

यात्रा

यात्रा

1 min
389

स्त्री की यात्रा सुगम नहीं होती।

पीढ़ी- दर -पीढ़ियों ने जिसे प्रताड़ित किया हो।

अस्तित्व को हमेशा ही चिह्नित किया हो।

अस्तित्व की ऐसी लड़ाई सुगम नहीं होती।


स्त्री की यात्रा सुगम नहीं होती।

हर दिन जीने की कोशिश में आये दिन मरती।

सबके लिए करते हुए भी सुनतीं हैं.... कुछ नहीं वो करती।

अपने अधिकार भूला सपनों को, खुद को भूल जीती।

बोझ की एक गांठ बन अपमानित हो स्त्री होने से डरती।


स्त्री की यात्रा सुगम नहीं होती।

परम्पराओं, रीति -रिवाजों रूढ़ियों की भेंट चढ़तीं।

सृजन की अधिष्ठात्री  खामोशी से सिसकियां भरती।

जन्मों की बेड़ियों को जो तोड़ने की कोशिश करती।

अपमानित हो अपनों से जीवन जहर हैं पीती।


स्त्री की यात्रा सुगम नहीं होती।

अपने स्वार्थ वश समाज ने ढोंग रच लिया है।

देकर "देवी" की कारा।

अपना जीवन सुगम कर लिया है।

बैठी रहे गी डरकर।

शर्तों पर कर गुजारा।

कोई नहीं आयेगा।

तोड़ने तुम्हारी ....कारा।

अपने अस्तित्व का पहले खुद सम्मान करना होगा।

स्त्री जब जीवन को बदलती है।

तो...

अपने लिए अपनी सोच को भी बदलना होगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational