STORYMIRROR

Bindiyarani Thakur

Tragedy Fantasy Inspirational

4  

Bindiyarani Thakur

Tragedy Fantasy Inspirational

माँ मुझे जन्म लेने दो

माँ मुझे जन्म लेने दो

1 min
152

माँ मुझे जन्म लेने दो,

तुम्हारा ही तो अंश हूँ।

बेटी हूँ मैं तो क्या हुआ, 

आखिर मैं भी प्यार की निशानी हूँ।


जब से आपदोनों को बात करते सुना है

तब से बड़ी परेशानी में हूँ

कैसे कर लेते हैं इतना भेदभाव

ये सोचकर हैरानी में हूँ।


बेटे की चाह रखना गलत नहीं है

मैं भी उतना ही ख्याल रख सकती हूँ।

आजकल बेटियां बोझ नहीं हैं,

दुनिया में आने दो तब

अच्छे से समझा सकती हूँ।


जितना एक लड़का कमा सकता है

मैं उससे ज्यादा कमा सकती हूँ।

एक बार जन्म ले लेने दो

मैं सबकी सोच बदल कर

दिखला सकती हूँ।


माँ मुझे जन्म लेने दो

मैं पहले जीने का हक चाहती हूँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy