STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Action Others

4  

Sumit. Malhotra

Action Others

माँ का जयकारा।

माँ का जयकारा।

1 min
346

माँ का जयकारा जब सभी ने लगाया, 

हर एक माता भक्त ने ज़ोर से लगाया।


हम सभी के जीवन में होता अंधियारा, 

दूर करते माता दुर्गा करते हुए उजाला। 


आलौकिक मैया का दरबार लगा यारा, 

समस्त संसार भक्ति में डूब गया सारा। 


जागरण में अजीब बात देख ढंग यारा, 

बातें करने आते ज़्यादातर जगत सारा। 


पहले माँ के चरण में झुकते माथे यारा, 

अब वीडियो में पीठ करें ग़ज़ब नज़ारा। 


नवदुर्गा का दरबार स्वर्ग से लगा प्यारा, 

माँ दुख-दर्द ना हो सुखी रहे जग सारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action