STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Fantasy Others Children

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Fantasy Others Children

लोरी

लोरी

1 min
262

सुन मेरी गुड़िया तू सो जा तू सो जा, 

चंदा मामा आये चुराने तेरी निंदिंया।

चंदा भी आए सितारे भी आए ,

सुन मेरे बाबू चुराने तेरी निंदिया ।

सुन मेरी गुड़िया तू सो जा तू सो जा।

मैं लोरी सुनाऊं तुम ना चहकना,

मम्मी की गोदी में ना शैतानी करना।

परियों की रानी भी आई खिलौना भी‌ लाई,

मेरी प्यारी बच्ची तुझे लोरी सुनाने भी आई।

सुन मेरी प्यारी गुड़िया तू सो जा तू सो जा, 

चंदा मामा आए चुराने आए तेरी निंदिया ,

छोटी-छोटी गुड़िया की छोटी छोटी बिंदियां।

देखो चंदा कैसे आए चुराने तेरी निंदिया ,

मेरी गुड़िया की करधनी कितनी प्यारी लगे है।

छन छन बोले देखो सारी रात न्यारी लगे है।

आओ मेरी गुड़िया तुझे गोद में सो लाऊं,

अपनी ममता के आंचल में तुझको छुपाऊं,

 देख चिड़ियां भी आई कौवा भी आया,

संग तेरे खेलने डॉगी भी आया।

मेरी गुड़िया तू अपने छोटे से बिस्तर पर सो जाना,

खबरदार चंदा मामा तू पास ना आना।

सुन मेरी गुड़िया तू सो जा तू सो जा।

देख चंदा मामा आए चुराने तेरी निंदिया ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy