STORYMIRROR

Anjana Gupta

Romance

4  

Anjana Gupta

Romance

लिखी थी कई कहानियां हमने...

लिखी थी कई कहानियां हमने...

1 min
295

लिखी थी कई कहानियां हमने

मगर उन कहानियों में वो था ही नही,

जो शुरू हुई थी कहानी मेरी

वो हमारी कहानी कभी बनी ही नही ।


जिस राह पे इंतजार करती थी

वो उस राह पे कभी आया ही नहीं

कुछ इशारे भी की थी 

मगर वो समझा ही नही,

तलाशती थी खुशबू उसकी

मगर वो फूल कभी मिला ही नही,

कई बार इस दिल ने उसे पुकारा

मगर उसे इस बात का एहसास ही नही,

चाहती थी उसे बेवजह

मगर वो मतलब के रिश्ते भी निभाया नही,

मैं प्यार की दरिया मे डूबती गई

वो कभी गहराइयों मे आया ही नही ।


लिखी थी कई कहानियां हमने

मगर उन कहानियों में वो था ही नही,

जो शुरू हुई थी कहानी मेरी

वो हमारी कहानी कभी बनी ही नही ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance