STORYMIRROR

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Romance Others

3  

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Romance Others

ले चल मुझे हमराही

ले चल मुझे हमराही

1 min
215

ले चल मुझे हमराही तेरी उन प्यार की राहों पर,

जहां तेरी मेरी मंजिल एक हो जाएं।

ले चल मुझे हमराही तेरी उस प्यार की दुनिया में,

जहां समाज की ना कोई बंदिशें हो,

जहां ना दिलों पर किसी की हुकूमत हो।

ले चल मुझे हमराही तेरी उन बादलों की दुनिया में,

जहां तेरा मेरा रूह का रिश्ता हो,

जहां हम कभी ना एक दूजे से जुदा हो ।

ले चल मुझे हमराही उस प्यार की दुनिया में,

जहां ना सात फेरों का कोई झमेला हो,

जहां ना रस्मों रिवाजों का कोई मेला हो।

ले चल मुझे हमराही तेरी उस प्यार की दुनिया में,

जहां पर रूह के रिश्ते को उस खुदा ने नवाजा हो,

जहां पर हमारे रिश्ते का एक नया सवेरा हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance