STORYMIRROR

Uma Shukla

Tragedy

3  

Uma Shukla

Tragedy

क्या यही प्यार है

क्या यही प्यार है

1 min
270

प्रेम में अस्वीकृति मिलने पर

युवती पर डाल देना तेजाब।

खाना खोखली कसमें

दिखाना झूठे ख्वाब।


क्या यही प्यार है ?

करके वादा विवाह का

सर्वस्व लूट लेना।

फिर छोड़कर दामन

तोह्फा तन्हाई का देना।


क्या यही प्यार है ?

अग्नि के इर्दगिर्द थामकर

हाथ सात फेरे लेना।

फिर छोटी-छोटी बातों पर

लेकर तलाक मुँह फेर लेना।


क्या यही प्यार है ?

एक-दूसरे की भावनाओं

का उड़ाना उपहास।

तुच्छ स्वार्थ हेतु

तोड़ना अटूट विश्वास

क्या यही प्यार है।


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍

Similar hindi poem from Tragedy