STORYMIRROR

Uma Shukla

Tragedy

3  

Uma Shukla

Tragedy

हत्यारा

हत्यारा

1 min
256

जो बेबस 

का खून बहाए

दिन दहाड़े

हथियार चलाए

दहेज हेतु

नव वधू जलाए

पुत्र पाने को

गर्भपात करवाए


स्वार्थ हेतु

लाशें गिरवाए

निर्दोष पशु

की बलि चढ़ाए

क्या केवल

वही हत्यारा है?

जो भर दे घोर

निराशा मन में

राहु बन आए

जीवन में

सारे आस

दीप बुझाए


घोर हताशा

तिमिर फैलाए

जीवन से

विरक्त बनाए

आत्मदाह के

भाव जगाए

वह भी निःसन्देह

हत्यारा है।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy