STORYMIRROR

Dr.rajmati Surana

Tragedy

3  

Dr.rajmati Surana

Tragedy

क्या से क्या हो गया

क्या से क्या हो गया

1 min
370

क्या से क्या हो गया, कोरोना तेरे आने से,

डर गया जमाना सारा, कोरोना तेरे आने से ।


मन का चलो ये भ्रम टूटा,

खांसी जुकाम होता खतरनाक है, 

डरने लगी है सारी दुनिया ,

क्या बीमारी क्या बला है 

दिल कितना सहमा आज, कोरोना तेरे आने से ।


लोगों के बीच कर दिये फ़ासले, 

एकान्त वास में रहना अब तो, 

यकीं नहीं था तू लेगा विकराल रूप,

किस राह पर सब चल पड़े हैं, 

अपनों से ही दूर हुए हम, कोरोना तेरे आने से ।


क्या से क्या हो गया, कोरोना तेरे आने से, 

डर गया जमाना सारा, कोरोना तेरे आने से ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy