STORYMIRROR

Hemisha Shah

Drama

3  

Hemisha Shah

Drama

क्या इतना करोगे ?

क्या इतना करोगे ?

1 min
301

पहली बार जब इन हाथों से उठाया तुझे 

तब तो मेरी आँखे भर आई थीं 

क्या आज मेरी आँखों में पानी 

आएगा तो क्या हाथ दोगे ? 

क्या तुम इतना करोगे ?


बचपन तुझे चलना सिखाया  था 

क्या आज मेरे साथ बनके

सहारा चलोगे ?

क्या तुम इतना करोगे ?


बहुत कहानियाँ सुनाई थी तुझको 

 क्या तुम आज मेरे साथ

बैठ बात करोगे ?

क्या तुम इतना करोगे ?


हर मुश्किल राह पे तुझे सहारा दिया  

क्या आज कांधे पर हाथ रख 

मेरा सहारा बनोगे ?

बेटे तुम इतना करोगे ?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama