STORYMIRROR

Gopal Agrawal

Inspirational

4  

Gopal Agrawal

Inspirational

कुछ नया अपनाएं

कुछ नया अपनाएं

1 min
377

आओं हम नया साल मनाए,

कुछ पुराना भूले, कुछ नया अपनाएं,

आओं हम नया साल मनाएं,


हम सोचते हैं कि,

इस साल अच्छे रहेगें हम,

कुछ बीते साल के संकट होगें कम,

परन्तु, यह साल भी कुछ न कुछ,

देता जा रहा है गम,

जिन्दगी ऐसी बन गई,

जैसे कभी खुशी कभी गम,

फिर भी साल के बचे दिनो पर,

कोई सवाल न उठाए,

बीते दिनों को भूलकर कुछ नया अपनाएं,

आओं हम नया साल मनाएं।


नया साल नई उम्मीद लेकर आता है,

पुरानी बातों को भुलाकर, नई ताकत जगाता है,

हर कोई नए साल के लिए योजना बनाता है,

इस नए साल में कुछ ऐसा कर दिखाएं,

लोग हो जाए अचंभित,

हमारे कार्यो को देखने आएं

बीते दिनों में जो कुछ हुआ उसे भूल जाएं

आओं हम नया साल मनाएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational