STORYMIRROR

Mohan Arora

Inspirational

4  

Mohan Arora

Inspirational

भारत माता

भारत माता

1 min
356

भारत माता जग विख्याता

कृपा करते सदैव विधाता 

तेरा वंदन तेरा अभिनंदन 

जग में ऊँचा नाम रहेगा

हो युग युग तक जग वंदन 

तुझ से ही पैदा हुए

तुझ में ही समा जाएंगे

तेरे ही आँचल में खिलकर

पल कल तेरी ही शान बढ़ायेंगे

तू ही ज्ञान मान की माता

भारत माता जग विख्याता

उज्ज्वल पावन तेरा आँचल 

फहरे गगन में प्यारा

विश्व में यश की कीर्ति पताका

देखे जग यह सारा

तेरा कण कण तिरथ पावन 

जल धाराओ से सिंचित

गौरव गाथाएं स्वदेश की

है बलिदानों से निर्मित 

स्नेहमय तू भावमयी तू

तेरी अमर कहानी 

हे भारत भूमि महान

तुझे करे हम कोटी कोटी प्रणाम 

जग वंदन तेरा अभिनंदन 

भारत माता जग विख्याता

तेरा वंदन तेरा अभिनंदन। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational