कुछ चाहती हूं
कुछ चाहती हूं
मेले के शोर में भी तुम्हारी बातें साफ़ सुनाई देती हैं,
एक धूप के टुकड़े की तरह संग मेरे चलती हैं
मैं जान बूझ कर व्यस्त हो जाती हूँ काम में,
ना जाने कैसे, तेरी यादें मुझे ढूँढ निकालती हैं,
मैं बदल गई हूँ, या कोई जादू हुआ है मुझ पर
तुझ से निकल कर, फिर तुझमें ही समा जाती हूँ
मैं होना तो बहुत कुछ चाहती हूँ,
सिर्फ़ तेरी हो कर रह जाती हूँ।

