STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Action Classics

4  

Sumit. Malhotra

Action Classics

कराची हलवा।

कराची हलवा।

1 min
421

सबसे पहले कार्न फ्लोर सौ ग्राम लीजिए, 

अब इसमें एक प्याली पानी मिला दीजिए। 

अब इसे अच्छी तरह से घोलते जाना यार, 

याद रखना कि कोई लम्पट न पड़े मेरे यार। 


अब एक कडाही में दो चम्मच घी डाल रखे, 

गैस बर्नर को धीमी आंच पर अंत तक रखे। 

अब पानी और चीनी की चाशनी तैयार करें, 

कडाही में कार्न फ्लोर का घोल डाल पकाये। 


याद रखना कि गुठली लम्पट मत पड़ने देना, 

चाशनी में वो सारा घोल डाल के पकने देना। 

घी के चार बड़े चम्मच बीच बीच में डालने है, 

आधा नींबू रस भी अब हमको डालना यार है। 


चाहते हैं तो कोई भी मनपसंद रंग डाल सकते, 

लाल हरा गुलाबी पीला जो मनपसंद है लगता। 

बिल्कुल धीमी आंच पर लगातार पकाते जाना, 

लगभग आधे घंटे बाद कराची हलवा तैयार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action