STORYMIRROR

Mukesh Kr Mishra

Action

4  

Mukesh Kr Mishra

Action

भारत की पहचान तिरंगा है

भारत की पहचान तिरंगा है

1 min
113

देश की शान तिरंगा है, भारत की पहचान तिरंगा है

वीरों ने हैं खुद के प्राण गंवाए, अपनी इसी आज़ादी पर

हंसते हंसते विना डरें हीं, शीश चढा दी इस धरती पर

देश सेवा का संकल्प लिया, अपनी हीं भीषण प्रतिज्ञा से


अंत समय तक न डिगा, विकट संकट की भी परीक्षा से

देश की शान तिरंगा है, भारत की पहचान तिरंगा है

क्रान्तिकारी शोच के रक्षक, वीरों ने है ये लड़ाई लडीं

अंग्रेजों के सामने थी, चट्टानों सी वीरांगनाएं भी खड़ी


गर्वित मन से हम सब मिलकर, उनसब को नमन करते हैं

तिरंगे कि खातिर जान दी, उनके चरणों का वन्दन करते हैं

देश की शान तिरंगा है, भारत की पहचान तिरंगा है

आन, बान और शान की तिरंगा, धर्म है मिलकर रक्षा करना


किसी भी शत्रू के आगे, हमसब को कभी नहीं है झुकना

स्वतंत्रता के इस पावन चिन्ह को, दिल से नमन करते हैं

झंडे को कभी न झुकने देंगे, हम मिलकर शपथ लेते हैं

देश की शान तिरंगा है, भारत की पहचान तिरंगा है


तीनों रंगों की पावन युति, हमसब को है ये याद दिलाती

मिलजुलकर इस देश की, सेवा का मर्म है सिखलाती

धन्य है हमसब का जीवन, जो इस धरती पर जन्म लिया

शिक्षा-दीक्षा और संस्कृति, इस मिट्टी पर ये पावन कर्म किया

देश की शान तिरंगा है, भारत की पहचान तिरंगा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action