STORYMIRROR

Mukesh Kr Mishra

Others

3  

Mukesh Kr Mishra

Others

ये है रक्षा बंधन का त्यौहार

ये है रक्षा बंधन का त्यौहार

1 min
62

ये है रक्षा बंधन का त्यौहार, भाई-बहन का प्यार।

हिन्दू धर्म का है दिया हुआ, इस रिश्ते को उपहार।।

बहन के इस धागे से, भाई को ताकत मिलती है।

स्नेह के इस बंधन से, हर संकट भी टल सकती है।।

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की तुलना नहीं हो सकती है।

शब्दों कि सीमित पंक्ति, इसे व्यक्त नहींं कर सकती है।।

रक्षा सूत्र की इस डोरी से, भाई का होता हर बेड़ा पार।

दोनों के इस पवित्र बंधन को, पूजता है सारा संसार।।

इस अवसर पर भाई भी, वचन रक्षा का देता है।

करूणा की मूर्ति, बहन-स्नेह को नमन कर लेता है।।

ये है रक्षा बंधन का त्यौहार, भाई-बहन का प्यार।

हिन्दू धर्म का दिया हुआ, इस रिस्ते को उपहार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन