आज़ादी
आज़ादी


ऐ दोस्तों याद ये रखो तुमने जन्म लिया
जिस देश मेंं वो देश है सबसे महान।
प्यार करते हैं हम इससे
कहलाता है हिन्दोस्तान।
इस देश कि खातिर मर मिट जाओ
बन जाओगे महान
प्यार करते हैं हम इससे
कहलाता है हिन्दोस्तान।
यहाँ विर भगत सिंह, आजाद ने
खूब लड़ी लड़ाई।
लड़ते-2 देश की खातिर
सिर की बलि चढ़ाई।
चाचा ने ग़ुलाब और गांधी ने
अहिंसा से लड़ी लड़ाई।
लड़ते लड़ते शहीदों ने
देश को आज़ादी है दिलाई।
हम आज सुकून से सोते है
वो जागे हमारे वास्ते।
देश ने जब एक माँगा
उन्होंने सौ सिर दिए हमारे वास्ते।
जीत लिया उन्होंंने
सब कुछ हमारे वास्ते।
जग जीत झोली डालकर
वो चल दिये स्वर्ग के रास्ते।
है आज जरूरी लड़ ले हम
अपनी लड़ाईअपने वास्ते।
जो फैली है भ्रष्टाचार की
बीमारी हमारी वास्ते।