STORYMIRROR

Taj Mohammad

Romance Tragedy Fantasy

4  

Taj Mohammad

Romance Tragedy Fantasy

कोशिशें तो हमने की।

कोशिशें तो हमने की।

1 min
314

जमाने हुए जिसको देखे हुए।

वो नज़र भी कहीं आता नहीं हैं।।

मेरी रूह में अभी भी बसा है।

दिल जिसे कभी भूलता नहीं हैं।।1।।


कोशिशें तो हमने की है बहुत।

चाहत का निशा मिटता नहीं है।।

दुआएं भी अब मैं करता नहीं।

ये खुदा भी मेरी सुनता नहीं है।।2।।


मत पूछो हमसे आशिकी का।

ये नशा दिल से उतरता नहीं है।।

खुदकुशी नहीं ये दीवानगी है।

परवाना ऐसे तो जलता नहीं है।।3।।


शराबी ना कहो उस शख्स को।

मैकदे में शौक से जाता नहीं है।।

दर्दे मोहब्बत है उसके सीने में।

नशे में कुछ याद आता नहीं है।।4।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance