STORYMIRROR

SONU MEENA

Inspirational Others

4  

SONU MEENA

Inspirational Others

कोरोना और विश्व

कोरोना और विश्व

1 min
256

जैसे ग्रीष्म काल में वृछ सारे पात झाड़ें

वैसे काल कोरोना भी झाड़ रहा प्रान है !

जैसे मुर्दों का टीला ' मोहनजोदड़ो ' बना,

वैसे ही अमेरिका भी बना शमशान है।


जैसे यमराज कंठ नाप पाश फेंक देते

वैसे पाश फेंक रहा चीन का बुहान है!

जैसा खलु रावण को शक्ति का दंभ हुआ,

ऐसा चीन के विषय में जारी अनुमान है ?


सिंहराज जंगल में जैसे जगह स्यार की है

जैसे जगह युद्ध में भगोड़े किरदार की,

जगह जैसे पंछियों में काग की बताई गई

वैसे जगह दुनिया में पाक सरकार की।


वसुधा पे जैसे खड़ा हिम का शिखर जैसे 

अड़ा ब्रम्हांड में अटल धुव्र तारा है !

जैसे अंगद खड़ा पग रोपे खलु द्वार

वैसे खड़ा कोरोना को भारत हमारा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational