STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

3  

Sudhir Srivastava

Inspirational

जिम्मेदारी

जिम्मेदारी

1 min
281

ये देश हमारा है

बस इसी गुमान में मत रहिए

देश से प्यार भी कीजिए,

आपकी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं

उसका भी निर्वाह कीजिए।


देश और देश के संसाधनों पर

आपका भी हक है

इसमें नया क्या है?

देश के प्रति आपका भी

कुछ कर्तव्य भी 

उसे भी तो कीजिये।


ये मत भूलिए

कि देश आपका है

आपसे नहीं है,

आप देश से हैं

देश आपसे नहीं है।

गुरूर भर मत कीजिए

कि देश हमारा है,

अपनी जिम्मेदारी निभाइए


देश को आगे बढ़ाइए

देश को सबसे आगे ले जाना है

एकता और विकास का 

परचम लहराना है,

आइए !आप भी 

कंधे से कंधा मिलाइए

हम सब अपनी अपनी

यथोचित जिम्मेदारी निभायें

तब कहें देश हमारा है

तो हमारी जिम्मेदारी भी है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational