STORYMIRROR

Madhavi Solanki

Romance Fantasy

3  

Madhavi Solanki

Romance Fantasy

कोई तो है ...

कोई तो है ...

1 min
211


कोई तो है जो हमारे बारे में सोच रहा है,

वरना ऐसे तो बेचैन नहीं होता मन मेरा ..

कोई तो है जो कुछ कह रहा है मुझ से,

वरना बेवजह थोड़ी ना जोरों से है धड़कता ये दिल

कोई तो है जो हर पल हमारे लिए दुआ मांग रहा है,

वरना थोड़ी ना यूं ही पल भर में सब प्रॉब्लम्स का समाधान हो जाता,सब अच्छा हो जाता …

कोई तो है जिसको मेरी बहुत परवाह हो रही है,

वरना थोड़ी ना खुदा खुद मेरी मदद में आते

कोई तो है जो बहुत सोचता ये दिन भर मेरे बारे में,

वरना थोड़ी ना यूं ही मुस्कुराहट रहती मेरे चेहरे पर

कोई तो है जो बहुत सारे ख़्वाब सजाता है शायद मेरे साथ जिंदगी बिताने के,

वरना थोड़ी ना इतना में सोचती उनके बारे में,

जिसका प्रतिकृति भी मैंने नहीं देखी …

कोई तो है जो बड़ी शिद्दत से चाहता है मुझे,

और हर दुआ में मुझे मांगता है,

वरना थोड़ी ना हम यूं ही उनके इंतज़ार में खोए रहते,

हर रोज उनके ख्यालों में खोए रहते,

और बेसब्री से हर रात उनका दीदार सपनों में किया करते ..

कोई तो है जिसका इंतज़ार कर रहा है ये दिल, कोई तो है …



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance