STORYMIRROR

Ajeet dalal

Comedy

4  

Ajeet dalal

Comedy

कंप्यूटर छोड़ो यार

कंप्यूटर छोड़ो यार

1 min
916

कह दो इस जहां से,

कंप्यूटर नहीं चाहिए यार।

क्या कभी दे सकता है भला,

कंप्यूटर गुरुजन सा प्यार।


 कहते हैं 'अति' खराब होती है,

 फिर क्यों चक्कर में डूबा है संसार।

 जब ,सब हो जाएगा कुछ घंटों में,

 तो, बाकी घंटों में क्या करोगे यार।


इस मोबाइल - कंप्यूटर ने तो,

सब उजाड़ दिए परिवार।

मुझे बताओ आप जरा,

क्या कमी पड़ गई इंसानों की यार।


पहले से महंगाई ने तोड़ा,

ऊपर से छाया भ्रष्टाचार।

कहते हैं सब पढ़ेंगे कंप्यूटर से,

क्या 10 पैसे का आता है यार।


कंप्यूटर ही सब कुछ हो गया तो,

क्या बच पाएगा ढाई आखर का प्यार।

भावनाओं को जिंदा रखना है तो,

कंप्यूटर छोड़ो यार कंप्यूटर छोड़ो यार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy