STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy Fantasy

4  

Sonam Kewat

Romance Tragedy Fantasy

किताबों का प्यार

किताबों का प्यार

1 min
369

गर तुम कभी रूठ जाओ 

उससे दूर जाने के लिए 

वो और करीब आ जाए 

सिर्फ तुम्हें मनाने के लिए 

ऐसा प्यार किताबों में होता है 

असल जिंदगी में नहीं 


जो वादों में ही नहीं असल में

तन मन धन सब कुछ लुटाए 

और जो अपने बातों पर 

अक्सर खरा उतर कर दिखाएं 

ऐसा प्यार किताबों में होता है 

असल जिंदगी में नहीं 


तुम्हारे अनमोल दिनों को

भरपूर तोहफों से सजाए 

जो तुम्हारे दिल में हो वहीं

उसकी जुबान पर आ जाए 

ऐसा प्यार किताबों में होता है 

असल जिंदगी में नहीं 


ना चाह कर छोड़ना चाहो तो

तुम्हें कभी भी छोड़ ना पाए

तुम कभी रो रहे हो और आंसू 

उसकी आँखों से निकल आए 

ऐसा प्यार किताबों में होता है 

असल जिंदगी में नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance