STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Fantasy Inspirational

4  

Neerja Sharma

Action Fantasy Inspirational

किस्मत

किस्मत

1 min
24.1K

बड़े बुजुर्ग

दें अनमोल ज्ञान 

स्वावलंबी बनो।


किस्मत पर

करता भरोसा जो

रहे नाकाम।


हिम्मत कर 

श्रम सोपान चढ़

सफलता पा ।


सही समय

करते हैं इंतजार

किस्मत रूठी।


किस्मत लेखा

न मिटाया जाए

सँवारा जाए।


असफल हो

दौबारा श्रम करे 

सुफल पाए।


सुख-दुख हैं

जीवन धूप-छाँव

सूर्य दमक।


किस्मत नहीं

स्वयं पर विश्वास

भाग्य बदल।


मेहनत ही 

बदलती किस्मत

अथक श्रम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action