STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

किस्मत की बात

किस्मत की बात

1 min
411

बिछड़े हुए लोग मिल भी जाते है कभी,

जो चले गए जहाँ से उनसे मिलना होता नहीं,


फूल तो मुरझा जाते है खुशबू रह जाती है,

कीचड़ में खिल कर भी कमल भगवान के चरणों में अर्पित हो जाता है,


दर्द देने वाले तो दर्द देकर चले जाते है भूल जाते है लोग उनको,

खुशियों के सौदागर खुशियों से झोली भर कर महान बन जाते है,


रिश्तों को तोड़ने वालों को लोग कहाँ याद रखते है,

दिलों को जोड़ने वालों को लोग हर पल याद रखते है,


प्यार मिलता नहीं सब को संसार में ये दुनिया की रीत है,

जिसको मिल जाता है प्यार अपना वो सबसे खुश किस्मत है,


जीवन की राहो पर चलते चलते अजनबी भी दोस्त बन जाते है,

जिनको दिल तोड़ना होता है वो दोस्त बन कर भी दगा दे जाते है,


मंजिलें जुदा होते हुए भी कुछ लोग दिल में जगह बना लेते है,

कुछ साथ साथ चलते चलते भी जुदा जुदा ही रहते है,


किस्मत का खेल है ये अपनी अपनी किस्मत है,

आसमान किसके लिए झुक जाए ये तो किस्मत की बात है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract