STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Romance Classics

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Romance Classics

किसको कह दें मीत यहाँ

किसको कह दें मीत यहाँ

1 min
244

ना कोई अपना ही मिलता है

ना ही अपनत्व ही दिखता है

हम किसको कह दें मीत यहाँ

कोई प्रेम कहाँ चित्त लिखता है..


बातें सबकी बनावटी हैं

नेहता मात्र दिखावटी हैं

धोखाधड़ी की दुनियां ये 

रिश्तों में भी खटापटी हैं..


अपनों ने राहों से रोका

लक्ष्य पे चलने से टोका

बदनामी दी अफवाहों से 

बाधाओं का देकर झोंका।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance