किसी से दिल लगाना तो.....
किसी से दिल लगाना तो.....
ये जानते है हम ये मानते है हम,
कि प्यार कभी पूछकर नहीं होता,
प्यार तो प्यार है कब हो जाये,
कोई जान नहीं पाता,
दिल लगाने से पहले
इन राहों पर चलने से पहले,
कोई सोचता नहीं कोई पूछता नहीं,
काश प्यार करने से पहले,
इन राहों पर चलने से पहले,
अंजाम मोहब्बत का क्या होगा,
हर कोई ये सोच ले अगर,
तो मोहब्बत की तकदीर कुछ और हो,
लेकिन ये तो मुमकिन नहीं,
प्यार की राहों पर चलने वाले
ये सब सोचते नहीं,
हम तो बस ये ही कहेंगे कि
किसी से दिल लगाना तो
जरा सोच समझकर,
ये प्यार की राहें बहुत रुलाती है,
बहुत धोखे मिलते है
बेवफाई के दाग लगते है
इम्तिहान बहुत देने पड़ते है
इंतजार लम्बा करना पड़ता है,
किसी से दिल लगाना तो सोच समझकर ।

