STORYMIRROR

Husan Ara

Drama

4  

Husan Ara

Drama

कीमत

कीमत

1 min
422

नियमों की कीमत यदि तुम जान जाओगे

सुरक्षित जीवन क्या है तुम पहचान जाओगे

मानो या न मानो मर्ज़ी तुम्हारी है

फायदा तुम्हारा है अगर मान जाओगे


हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क के नियम

कब तक इनकी धज्जियां उड़ाओगे

चलो चालान या पैसे देकर बच जाओगे

पर यदि चूक हो गई ज़रा सी

भगवान को रिश्वत देकर क्या लौट आओगे


वृक्ष लगाओ, प्रदूषण कब तक फैलाओगे

ऑक्सीजन भी क्या दुकान से ले आओगे

अपने बच्चों को विरासत में

क्या बीमारियां देकर जाओगे


मानो या न मानो मर्ज़ी तुम्हारी है

फायदा तुम्हारा है अगर मान जाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama