STORYMIRROR

Prafulla Kumar Tripathi

Tragedy

3  

Prafulla Kumar Tripathi

Tragedy

कहाँ गया !

कहाँ गया !

1 min
298

शाख से पत्ता टूटा यारों

देखो जाने कहाँ गया

उसकी किस्मत ही कुछ ऐसी

इधर गया और उधर गया


सर्द हवा और तेज़ धूप से

उसको बेहद नफ़रत थी

शाख से जुड़ना और बिछड़ना

फिर भी उसकी फितरत थी


यम बन बैठा एक वायरस

आकर सब कुछ मिटा गया

उसकी किस्मत ही कुछ ऎसी

इधर गया और उधर गया


बिछड़ बिछड़ कर

वृक्ष रो रहा

अपनी अर्थी

स्वयं ढो रहा


सुर्ख चिता ने एक पलक में

उसका सब कुछ मिटा दिया

उसकी किस्मत ही कुछ ऐसी

इधर गया और उधर गया।


এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi poem from Tragedy