STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Classics Children

4.5  

Kanchan Prabha

Abstract Classics Children

कछुआ

कछुआ

1 min
409

कछुआ की है चाल निराली

खरगोश को मात देने वाली।

समंदर में खूब दौड़ लगाये

धरती को पीठ पर ऊठाये।


है ये प्राणी कितना सुन्दर

मुख को कर ले धर के अंदर।

पानी में लगता चमकीला 

लाल काला और नीला पीला।


बच्चों को ये खूब है भाता

समंदर में ये पाया जाता।

 कहानी इसकी कितनी सारी

 इसकी सूरत प्यारी प्यारी।


बच्चे इसके चित्र बनाते 

रंगों से फिर इसे सजाते।

जिसके घर में ये आ जाता

व्यक्ति वो भाग्यशाली कहलाता। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract