STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

जीवन का लक्ष्य

जीवन का लक्ष्य

1 min
245

जीवन का लक्ष्य निर्धारित कीजिए 

उसके लिए किसी और पर आश्रित मत रहिए,

ये जिंदगी आपकी है

तो फिर इसकी बागडोर अपने हाथ ही रखिए।

सिर्फ लक्ष्य का नाटक मत करिए 

लक्ष्य निर्धारित करने से पहले 

खूब सोच विचार कर लीजिए,

क्या वास्तव में लक्ष्य पाने के आप तैयार हैं 

खुद को खूब ठोंक बजाकर देख लीजिए 

फिर ईमानदारी से प्रयास करने का संकल्प कीजिए,

पूरी शिद्दत, लगन से इसे हासिल कीजिए।

लक्ष्य भी ऐसा बनाइए 

जो आपके सपनों से मेल खाता हो

न की आपका लक्ष्य ही

रोज रोज आइना दिखाने को आतुर हो।

तब जीवन का लक्ष्य सफलता दिला सकता है 

वही जीवन का लक्ष्य ही  

आपको सफलता का आयाम हो सकता है।


सुधीर श्रीवास्तव 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract