STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Tragedy

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Tragedy

कौन सुनता है?

कौन सुनता है?

1 min
263

मेरी एक कथा

छप गई अखबारों में।

खुशी से कर दी वायरल

सारी सोशल साइट्स पे।

ले लिए खूब गुलाब

और खूब बधाई भी,

दे दिए खूब आभार-शुक्रिया भी।


वो बात और है कि उस कथा में मौजूद

एक मृत नवजात शिशु,

किन्हीं झाड़ियों में पड़ा है - अभी तक।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy